फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सिलिंडर वितरण में देरी पर फूटा गुस्सा

Mon, 18 May 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 तिलोई ​स्थित गैस एजेंसी पर विवाद के दौरान मौजूद लोग। स्रोत: स्थानीय
विज्ञापन
तिलोई। गैस सिलिंडर वितरण में देरी से नाराज उपभोक्ताओं ने रविवार को एजेंसी परिसर में जमकर हंगामा किया। 42 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच लोग घंटों कतार में खड़े रहे, लेकिन लोड पहुंचने के दो घंटे बाद तक वितरण शुरू नहीं हुआ। सिलिंडर की आस में गर्मी से बेहाल लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन



शनिवार शाम से ही एजेंसी के बाहर उपभोक्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। देर रात तक इंतजार के बाद कई लोगों ने परिसर में ही रात गुजारी। रविवार सुबह लोड पहुंचने पर राहत की उम्मीद जगी, लेकिन वितरण में देरी से हालात बिगड़ गए। नाराज लोगों ने एजेंसी संचालक के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी लोगों को शांत कराने में बेबस नजर आए।



अव्यवस्था के बीच महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी परेशान दिखे। सूचना पर पहुंचीं कांग्रेस नेता ने पुलिस व्यवस्था पर नाराजगी जताई और अधिकारियों से शिकायत की। साथ ही उपभोक्ताओं के लिए पानी और पेठा की व्यवस्था कराई। एजेंसी संचालक श्वेता त्रिवेदी ने बताया कि 360 उपभोक्ताओं को राहत मिली है। अब केवल 152 बुकिंग बाकी हैं। सोमवार को एक और लोड आने की उम्मीद है, जिसके बाद समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें