फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नहरों में टेल तक पानी न पहुंचने से आक्रोश

Tue, 28 Oct 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) के जिलाध्यक्ष शैलेंद्रनाथ मिश्र के नेतृत्व में सोमवार को किसानों ने एसडीएम को 11 सूत्री ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किसानों ने आक्रोश जताते हुए नहरों में पानी, राजस्व विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार, खाद वितरण की अव्यवस्था, बिजली कटौती की समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष ने बताया कि चतुर्भुजपुर माइनर, भैरोपुर रजबाहा और सिंदुरवा रजबाहा में वर्षों से खोदाई के नाम पर धन खर्च किया जा रहा है, लेकिन अब तक पानी टेल तक नहीं पहुंचा है। नहरों की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराने की मांग की गई है। कहा कि नहरों में टेल तक पानी पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि भूमाफिया चारागाह, खलिहान व चकमार्ग जैसी सरकारी जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। किसानों ने कहा कि दिन में बिजली कटौती से सिंचाई, वेल्डिंग और चक्की जैसे कार्य ठप हो जाते हैं। समितियों पर खाद वितरण के समय किसानों को लंबी लाइन में लगना पड़ता है। 


किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर समस्याओं का समाधान जल्द नहीं हुआ तो संगठन के कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर आरके वर्मा, राहुल मौर्य, घनश्याम तिवारी, वीरेंद्र दुबे, गप्पू तिवारी, मिथिलेश शुक्ल, रंजू सिंह, हुलासा देवी, कंचन यादव और श्रीनाथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें