फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पैसा न मिलने से ग्राम प्रधानों में आक्रोश

Tue, 07 Oct 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुकुल/सिंहपुर। गो आश्रय स्थलों में पल रहे गोवंशों के भरण पोषण के लिए तीन महीने से धनराशि न उपलब्ध कराए जाने से परेशान बाजारशुकुल और सिंहपुर के ग्राम प्रधानों ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपा है। तीन माह से भूसे का बकाया भुगतान और दो साल से पूलिंग की राशि न मिलने से परेशान प्रधानों ने चेतावनी दी है कि एक सप्ताह में समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो गोशालाओं की चाबी प्रशासन को सौंप देंगे।
विज्ञापन



बाजारशुकुल के मांझगांव के ग्राम प्रधान और गौशाला संघ के अध्यक्ष जयसिंह के नेतृत्व में सोमवार को 13 अस्थायी गो आश्रय स्थलों के प्रधानों ने बीडीओ अंजली सरोज को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रधानों ने गोशालाओं के संचालन में आ रही गंभीर समस्याओं का जिक्र किया। उनकी मुख्य शिकायत यह है कि उन्हें तीन महीनों से पशुओं के लिए भूसे का पैसा नहीं मिला है। इसके चलते प्रधानों को अपने निजी संसाधनों से भूसे की व्यवस्था करनी पड़ रही है। पिछले दो वर्षों से पूलिंग का पैसा उन्हें जारी नहीं किया गया है। राशि के अभाव में आश्रय स्थलों का संचालन प्रभावित हो रहा है।


बाजार शुकुल की बीडीओ अंजली सरोज ने आश्वासन दिया है कि वह जल्द ही समस्या का निस्तारण कराएंगी। सिंहपुर के खंड विकास अधिकारी कमलेश यादव ने प्रधानों को विश्वास दिलाया कि वह इस संबंध में उच्च अधिकारियों से बात करेंगे। इस मौके पर सर्वेश विश्वकर्मा, रामकिशोर, कल्पना,सरजू प्रसाद,सोनिया रानी गौतम,महजबी सुनीता,अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें