राजकीय इंटर कॉलेज फुरसतगंज में आयोजित कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं। स्रो
अमेठी सिटी। राजकीय इंटर कॉलेज फुरसतगंज में मंगलवार को मिशन प्रबोधन के तहत विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। खो-खो, कबड्डी, कुर्सी दौड़ और भालाफेंक प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
खो-खो में सोनम की टीम विजेता रही। टीम में शिखा पाल, खुशी पाल, मनोरमा, काजल, अंकिता राव और अनामिका शामिल रहीं। कबड्डी में अभिषेक की टीम ने जीत हासिल की। टीम में अहद, प्रांशु, आनंद, घनश्याम और दीपांशु ने प्रतिभाग किया।
कुर्सी दौड़ में अनामिका ने प्रथम, मंताशा ने द्वितीय और चंद्ररोशनी ने तृतीय स्थान हासिल किया। भाला फेंक में चांद मोहम्मद प्रथम, अभिषेक मौर्य द्वितीय और शुभम तृतीय रहे।
प्रधानाचार्य निर्भय सिंह ने विजेताओं को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खेलकूद से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है। प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।