फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रेलवे क्रॉसिंग का चौड़ीकरण शुरू

Wed, 23 Sep 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। कमरौली में इंडोरामा फर्टिलाइजर फैक्टरी के पास लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर रेलवे क्रॉसिंग के चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया है। संकरी क्रॉसिंग के कारण अब तक वाहनों के दबाव में यहां जाम की स्थिति बनती थी। इससे हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों के साथ आसपास के लोगों को भी परेशानी होती थी। चौड़ीकरण के बाद लोगों को इस समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन



फोरलेन के अनुरूप क्रॉसिंग का विस्तार होने से वाहनों को निकलने के लिए अधिक जगह मिलेगी। इससे दो पहिया, कार और भारी वाहनों की आवाजाही आसान होगी। रेलवे फाटक बंद होने या यातायात का दबाव बढ़ने पर सड़क पर लगने वाली वाहनों की कतार भी कम होने की उम्मीद है। रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों का समय बचेगा।

क्रॉसिंग चौड़ी होने से आसपास के गांवों के लोगों को बाजार और औद्योगिक क्षेत्र तक आने-जाने में भी सुविधा होगी। हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सुचारु होने से जाम के कारण होने वाली परेशानी कम होगी। चौड़ी क्रॉसिंग से आवागमन अधिक सुगम होने के साथ यातायात व्यवस्था में भी सुधार की उम्मीद है।
विज्ञापन


क्रॉसिंग के चौड़ीकरण का मामला सांसद किशोरी लाल शर्मा ने जनवरी 2025 में रेल और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के समक्ष उठाया था। इसके बाद प्रक्रिया आगे बढ़ी। 31 दिसंबर 2025 को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से बताया गया था कि चौड़ीकरण के लिए एनएचएआई की अनुमानित लागत की राशि रेलवे विभाग को जमा करा दी गई है। इसके बाद सितंबर 2026 में मौके पर काम शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें