फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: वाहन की चपेट में आकर वृद्धा की मौत

Fri, 02 May 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जामों (अमेठी)। जामों क्षेत्र के रामगंज गांव की रहने वाली जयकला (65) बृहस्पतिवार सुबह जामों-मुसाफिरखाना मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गईं। अस्पताल ले जाने पर उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन




बृजेश कुमार के मुताबिक उनकी मां जयकला सुबह स्वास्थ्य जांच और दवा के लिए पैदल जामों जा रही थीं। जैसे ही वह गांव से जामों-मुसाफिरखाना मार्ग पर रामगंज के पास पहुंचीं थीं, तभी वह अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गईं। चालक वाहन सहित मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से उन्हें सीएचसी जामों पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।



हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी। जयकला की मौत के बाद बेटे बृजेश कुमार एवं कृष्ण कुमार और बेटी कुसुम एवं विद्यावती का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें