फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मालगाड़ी की चपेट में आने से वृद्धा की मौत

Mon, 09 Jun 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर सिग्नल के पास शनिवार शाम एक अज्ञात वृद्ध महिला की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर जीआरपी सुल्तानपुर और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और विधिक कार्रवाई की।
विज्ञापन



लखनऊ-सुल्तानपुर रेल ट्रैक पर शनिवार को दोपहर बाद 70 वर्षीय महिला टहल रही थी। तभी वृद्धा सुल्तानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मालगाड़ी चालक ने स्टेशन अधीक्षक अमित शुक्ला को दी, जिनके माध्यम से तुरंत जीआरपी को सूचना दी गई। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।


शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। हादसे के कारण रेल ट्रैक करीब 15 मिनट तक बाधित रहा, जिस कारण वंदे भारत एक्सप्रेस को अढ़नपुर स्टेशन पर दो मिनट के लिए रोका गया। इंस्पेक्टर विवेक सिंह ने बताया कि अब तक वृद्धा की पहचान नहीं हो पाई है। 72 घंटे तक पहचान की कोशिश की जाएगी। पहचान नहीं होने पर पोस्टमार्टम करवाते हुए अंतिम संस्कार करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें