फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नमाज पढ़कर मांगी अमन-चैन की दुआ

Mon, 09 Jun 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
एक दूसरे के गले मिलकर बकरीद की बधाई देते लोग। स्रोत- संवाद
विज्ञापन
अमेठी। जिले में शनिवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) अकीदत के साथ मनाई गई। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक स्थित मस्जिदों और ईदगाहों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की और मुल्क में अमन, शांति व तरक्की की दुआ मांगी।
विज्ञापन



सुबह से ही शहर की मस्जिदों और ईदगाहों में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में विशेष सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज अदा की गई। पेश इमाम मौलाना साजिद रजा ने नमाज के बाद देश की खुशहाली, भाईचारे और सौहार्द के लिए विशेष दुआ कराई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी।


घरों में मेहमानों का स्वागत परंपरागत सेवईं व मीठे पकवानों से किया गया। इस मौके पर सामाजिक सौहार्द भी देखने को मिला। भाजपा नेता महेश सोनी, सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव और कांग्रेस नेता शुभम सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि जामा मस्जिद पहुंचे और लोगों को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पूरे तहसील क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन मुस्तैद रहा। जामा मस्जिद पर सीओ मनोज कुमार मिश्र और प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन



उधर, जगदीशपुर में बकरीद की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। क्षेत्र के जगदीशपुर, वारिशगंज, कठौरा, रानीगंज, सिंदुरवा, देवकली, हारीमऊ, सलाबतगढ़ आदि गांवों के ईदगाह और मस्जिद में नमाज अदा की गई। शनिवार को ईदगाह में ईद-उल-अजहा की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई। नमाजियों ने क्षेत्र में अमन-चैन की दुआएं मांगी। सुरक्षा की दृष्टिकोण से जिले के एडीएम और अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें