फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पहले सफर में ही देरी से आई अमृत भारत एक्सप्रेस

Sat, 24 Jan 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर। हावड़ा से आनंद विहार के बीच चलने वाली नियमित अमृत भारत एक्सप्रेस अपने पहले सफर में ही देरी से पहुंची। बृहस्पतिवार को यह ट्रेन निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर 29 मिनट देरी से 15:23 बजे पहुंची। दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन अगले गंतव्य की ओर रवाना हो गई।
विज्ञापन

इस ट्रेन में 20 कोच हैं, जिनमें शयनयान श्रेणी के सात, साधारण श्रेणी के दस, एक पैंट्रीकार और दो एसएलआर कोच शामिल हैं। ट्रेन के परिचालन के पहले दिन ही यात्रियों को एक बड़ी समस्या का सामना करना पड़ा। निहालगढ़ आरक्षण केंद्र पर पोर्टल सूची से निहालगढ़ का नाम गायब है। इसके कारण यात्रियों को ट्रेन के लिए टिकट मिलने में काफी परेशानी हुई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें