जामों। न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय संभई में हुई। इसमें परिषदीय विद्यालयों के छात्रों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में भाग लिया। खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रामलालन द्विवेदी ने किया।
बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में हरदासपुर की अमोली प्रथम व दतनपुर की अदिति दूसरे स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ में हरदासपुर की अमोली ने पुनः पहला स्थान प्राप्त किया। संभई की शगुन दूसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में संभई की मोहनी पहले स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में 50 मीटर दौड़ में हरदासपुर के अनूप पहले स्थान पर रहे। कटारी के अर्पित को दूसरा स्थान मिला।
100 मीटर दौड़ में कटारी के अनुज ने पहला स्थान पाया। महबूब अहमद दूसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में हरदासपुर के अनूप पहले पायदान पर रहे। खो-खो प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में दतनपुर टीम विजेता बनी। कटारी टीम उपविजेता रही। कबड्डी में बालक वर्ग में कटारी टीम विजेता रही। दतनपुर टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता के बाद ब्लॉक मंत्री अनिल कुमार चौधरी ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।