फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ट्रेड शो में दिखेंगे अमेठी के उत्पाद

Sat, 30 Aug 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
.जगदीशपुर के मऊ अत​वारा में मूंज उत्पाद तैयार करती महिलाएं।-संवाद
विज्ञापन
जगदीशपुर। ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो में अमेठी के उत्पादों की झलक देखने को मिलेगी। ट्रेड शो में शामिल होने के लिए जिले से चार उद्यमियों और ओडीओपी के तहत एक स्टाल लगाया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन



इंडिया एक्सपो मार्ट में इंटरनेशनल ट्रेड शो के तीसरे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश ओडीओपी प्रकोष्ठ के आयुक्त और निदेशक उद्योग ने जिले के उपायुक्त उद्योग को पत्र भेजकर कहा है कि ओडीओपी और एमएसएमई के उद्यमी अपने उत्पाद लगाने की तैयारी कर लें। इंटरनेशनल एक्सपो 2025-26 में प्रतिभाग करने वाले उद्यमियों के लिए कमरा नंबर नौ में एक काउंटर ओडीओपी और कमरा नंबर 10 में चार काउंटर एमएसएमई प्रोडक्ट के लिए मिलेंगे। इसके लिए निर्धारित प्रारूप पर आवेदन शुरू कर दिए गए हैं।


एक्सपो में अपने उत्पाद लगाने के लिए ओडीओपी के अंतर्गत एक जिला एक उत्पाद में शामिल मूंज प्रोडक्ट उद्योग मऊ अतवारा जगदीशपुर के भवानी प्रसाद निषाद ने पंजीयन कर पहले काउंटर को सुरक्षित कर लिया है। उपायुक्त उद्योग दिनेश चौरसिया ने बताया कि ओडीओपी में एक और एमएसएमई में तीन उद्यमी अब तक तैयार हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें