फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भक्तों की गुहार, हमारे दुख दूर करिए विघ्नहर्ता

Sat, 30 Aug 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
भादर के रामगंज में पूजन करते श्रद्धालु।-संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। चहुंओर गणेश उत्सव का उल्लास है। शहर से लेकर गांव तक गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंज रहे हैं। भगवान गणपति की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धालु विधिविधान से पूजा-अर्चना कर रहे हैं। शनिवार को लोगों ने परिवार सहित बप्पा के दरबार में पहुंचकर आरती, पूजन-अर्चन और भजन-कीर्तन कर सुख-समृद्धि की कामना की। पंडालों में गजानंद महराज पधारो कीर्तन की तैयारी है सहित कई भक्तिगीत दिनभर गूंजते रहे।
विज्ञापन



अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसे रामगंज कस्बे में इस बार मुंबई के लालबाग की तर्ज पर आठ फीट ऊंची गणपति प्रतिमा स्थापित की गई है। यहां सुबह-शाम श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कस्बे के चार प्रमुख पंडालों के अलावा मंदिरों में भी भक्त कतारबद्ध होकर दर्शन कर रहे हैं। कहीं बाल स्वरूप गणेश तो कहीं महाकाय प्रतिमा, कहीं स्वर्ण आभूषणों से सजे गणराज तो कहीं मिट्टी से बने इको-फ्रेंडली बप्पा आकर्षिण का केंद्र बने हुए हैं।


शहर में इस बार कोतवाली के समीप श्री गणेश पूजा समिति की ओर से प्रतिमा स्थापित की गई है। बीते तीन वर्षों से लगातार समिति की ओर से गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आकर्षक पंडाल, भव्य प्रकाश सज्जा और सुंदर प्रतिमा भक्तों को अपनी ओर खींच रही है। यहां प्रतिदिन पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं। सात सितंबर (पूर्णिमा) को विधिविधान से गणपति विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं शहर में समिति के कार्यकर्ता शिवा, मनन, आदित्य, सुंदरम, शाहिल और पीयूष ने प्रतिमा स्थापना में अहम भूमिका निभाई। मुसाफिरखाना में स्थापित गणेश प्रतिमा के पूजन के बाद आरती उतारी गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु आरती में शामिल हुए। इसके बाद प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें