फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी: पूर्व कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी के आगमन से पहले यूथ कांग्रेस अध्यक्ष हाउस अरेस्ट, मचा सियासी हड़कंप

Mon, 26 May 2025 12:34 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अमेठी

सार

Smriti Irani Amethi visit: अमेठी से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोमवार को अमेठी दौरे पर हैं। उनके आने के पहले यूथ कांग्रेस अध्यक्ष को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। 
विज्ञापन
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष हाउस अरेस्ट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पूर्व कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी के अमेठी आगमन से पहले ही जिले में सियासी हलचल तेज हो गई है। सोमवार सुबह यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शुभम सिंह को प्रशासन द्वारा उनके घर मे हाउस अरेस्ट कर दिया गया है। शुभम सिंह ने प्रशासन की इस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वह जगदीशपुर क्षेत्र के कौशल परिवार में हाल ही में नदी में डूबने से मृत तीन लोगों के परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त करने जा रहे थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें वहां जाने से रोक दिया।

विज्ञापन


उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, "मोदी-योगी सरकार शासन के बल पर गुंडागर्दी कर रही है। अमेठी की जनता सब देख रही है और आगामी चुनाव में इसका जवाब वोट के जरिए जरूर देगी। शुभम ने इस प्रशासनिक कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया है।

पालपुर गांव पहुंचीं स्मृति ईरानी, मृतकों के परिजनों को दी सांत्वना 
एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचीं पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद स्मृति ईरानी रविवार को जगदीशपुर क्षेत्र के पालपुर गांव पहुंचीं। बीते रविवार को गांव निवासी चंद्र कुमार कौशल (60), बाल चंद्र कौशल (42) और अर्याश (13) की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई थी। इस दर्दनाक हादसे की जानकारी मिलने के बाद स्मृति ईरानी शोक संतप्त परिवार से मिलने उनके घर पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें