फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही अमेठी नगर पंचायत बनेगी नगर पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। पिछले कई दशक से स्थानीय नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दिलाए जाने की चल रही कवायद जल्द ही साकार होगी। बोर्ड की बैठक में नगर पंचायत को नगर पालिका बनाए जाने को लेकर प्रस्ताव पारित हो गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका के लिए चिन्हित क्षेत्र का सर्वे कराए जाने के लिए पत्रावली राजस्व विभाग भेजी जा रही है। सर्वे कार्य पूरा होने के बाद पत्रावली स्वीकृति के लिए शासन को भेजी जाएगी।
आदर्श नगर पंचायत अमेठी को जल्द ही नगर पालिका का दर्जा मिलने का आसार बढ़ गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी और अधिशाषी अधिकारी एचपी सिंह के प्रयास से अमेठी नगर पंचायत को नगर पालिका बनाए जाने की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई बोर्ड की बैठक में नगर पंचायत को नगर पालिका बनाए जाने का प्रस्ताव भी पारित हो गया है। ईओ ने बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पारित होने की पुष्टि करते हुए बताया कि चिन्हित क्षेत्र का सर्वे कराए जाने को लेकर राजस्व विभाग को पत्रावली भेजी जा रही है।
बैठक में चिन्हित क्षेत्र का सर्वे कार्य पूरा होने के बाद समस्त कागजी कार्य पूरा कर स्वीकृति के लिए पत्रावली शासन को भेज दिया जाएगा। शासन से स्वीकृति मिलते ही नगर पंचायत को नगर पालिका परिषद का दर्जा होते ही चिन्हित क्षेत्र को शामिल करते हुए विकास कार्य कराते हुए शामिल ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को शहरी क्षेत्र की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें