फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किक बॉक्सिंग राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा अमेठी

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। अमेठी को एक और खेल प्रतियोगिता की मेजबानी का मौका मिला है। पिछले साल कुश्ती चैंपियनशिप के बाद इस बार जिले को किक बॉक्सिंग की राष्ट्रीय चैंपियनशिप के आयोजन का मौका मिला है। यह प्रतियोगिता अगले साल जनवरी माह में संभावित बताई जा रही है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक और गौरीगंज सीट से भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी रहे चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी को किक बॉक्सिंग महासंघ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद फेडरेशन ने अमेठी जिले को राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप की मेजबानी दी है। यह प्रतियोगिता देश के पहले सीडीएस रहे अमर जनरल बिपिन रावत के नाम पर होगी।
आठ दिवसीय प्रतियोगिता में भारत के सभी राज्यों के साथ ही केंद्र शासित राज्य और सेना के खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता जनवरी के पहले पखवाड़े में प्रस्तावित बताई जा रही है। प्रतियोगिता के लिए स्थल का चयन करने फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कोषाध्यक्ष व अन्य लोगों की टीम गुरुवार को अमेठी पहुंचेगी।
विज्ञापन

यह टीम महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में स्थलों का निरीक्षण करेगी। इसके बाद उपलब्ध व्यवस्थाओं और आवश्यकताओं पर चर्चा करके तिथि फाइनल की जाएगी। इससे पहले केंद्रीय मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी की अगुवाई में राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन जिले में हुआ था। यह प्रतियोगिता पिछले वर्ष 17 सितंबर से सैनिक स्कूल प्रांगण में आयोजित हुई थी। जिसमें देश भर के नामी गिरामी पहलवानों ने हिस्सा लिया था।
होगी ये प्रतियोगिता
किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सीनियर जूनियर और सब जूनियर तीन कैटेगरी के इवेंट होंगे। प्रत्येक टीम के पास हर इवेंट के खिलाड़ी होंगे। पिछले कुछ दिनों में किक बॉक्सिंग का क्रेज प्रदेश में तेजी से बढ़ा है। किक बॉक्सिंग की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं। ऐसे में अमेठी में इस प्रतियोगिता की राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन यहां किक बॉक्सिंग की नई संभावनाओं को जन्म देगा।
बोले पूर्व विधायक
किक बॉक्सिंग फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मटियारी ने कहा कि सांसद स्मृति ईरानी की प्रेरणा से अमेठी विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उनके मार्गदर्शन में किक बॉक्सिंग की राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी अमेठी को मिली है। सब कुछ तय होने के बाद ऐतिहासिक प्रतियोगिता कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें