फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कबड्डी में अमेठी और खो-खो में अंबेडकरनगर अव्वल

Fri, 09 Feb 2024 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
खेल प्रतियोगिता के दौरान मार्च पास्ट करते ​खिलाड़ी
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। स्थानीय ब्लॉक के मंगरौरा स्टेडियम में बृहस्पतिवार को बेसिक शिक्षा विभाग की दो दिवसीय मंडलीय क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगता में मंडल के अयोध्या, अमेठी, बाराबंकी, सुल्तानपुर व अंबेडकरनगर के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। शुभारंभ एडी बेसिक राम सागर पति त्रिपाठी व बीएसए संजय कुमार तिवारी ने किया। पहले दिन के खेल में प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में अंबेडकर नगर की ऋचा, बालक वर्ग में अमेठी के शिवा, प्राथमिक स्तर पर 100 मीटर बालिका वर्ग में सुल्तानपुर की नगमा व बालक वर्ग में अमेठी के शिवा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ प्राथमिक बालिका वर्ग में अमेठी की आरती यादव, बालक वर्ग में अमेठी के ही शिवा ने बाजी मारी। 400 मीटर दौड़ प्राथमिक बालिका वर्ग में अमेठी की करिश्मा, बालक वर्ग में अंबेडकर नगर के आनंद सिंह पहले स्थान पर रहे। व्यायाम प्रदर्शन (पीटी) में अमेठी टीम ने पहला स्थान हासिल किया।
कबड्डी प्राथमिक बालक वर्ग में अमेठी, जूनियर बालिका वर्ग में अयोध्या तथा खो-खो प्राथमिक बालिका में अंबेडकर नगर व जूनियर बालक में अयोध्या टीम ने जीत दर्ज की। योगासन जूनियर बालिका वर्ग में अंबेडकर नगर, बालक वर्ग में अमेठी टीम अव्वल रही। लंबी कूद प्राथमिक बालिका एवं बालक में अंबेडकर टीम ने जीत हासिल की। गोला फेंक एवं चक्रक्षेपण में सुल्तानपुर की पायल, ऊंची कूद जूनियर बालक वर्ग में अंबेडकर नगर के अभय ने पुरस्कार पर कब्जा किया।
विज्ञापन

जिम्नास्टिक जूनियर बालक वर्ग में अंबेडकर नगर प्रथम स्थान प्राप्त किया। शुक्रवार को भी विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन करते हुए विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।


मशाल लेकर दौड़ी रेशमी
- प्रतियोगिता में मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्ज्वलित कर ध्वजारोहण कर खेल का शुभारंभ किया गया। स्थानीय ब्लॉक के जूनियर हाईस्कूल मधुपुर के बच्चों ने मां सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। माडल स्कूल, जाफरगंज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मार्च पास्ट की सलामी के बाद गत वर्ष की चैंपियन रही बाराबंकी की छात्रा रेशमी को मशाल दौड़ की शपथ दिलाई।

-
खेल से होता है सर्वांगीण विकास
- एडी बेसिक राम सागर पति त्रिपाठी ने कहा कि खेलकूद से सर्वांगीण विकास होता है। ऐसे में बच्चों को पढ़ाई के साथ ही खेलकूद को लेकर भी प्रोत्साहित किया जाय। इसके लिए नियमित तौर पर स्कूलों में गतिविधियां कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें