फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सील किया गया अमेठी का अस्थाई जिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। शहर में संचालित अस्थाई जिला अस्पताल (सीएचसी असैदापुर) में भर्ती तीन प्रसूताओं की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद मचे हड़कंप के बीच मरीजों को लेवल-1 अस्पताल में शिफ्ट करने के साथ ही सीएचसी को सील कर उसे संक्रमण मुक्त करने की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

अस्पताल अधीक्षक समेत सभी स्टाफ को क्वारंटीन कर दिया गया है। कोविड-19 के पीड़ितों का उपचार करने व इससे बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी संभालने वाले स्वास्थ्य विभाग की ओर से बड़ी चूक सामने आई है।
रविवार को जिन 14 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है उनमें शामिल जामो ब्लॉक के पूरे सधई सिंह की एक गर्भवती महिला को 26 मई तो गौरीगंज के धनी जलालपुर व सरौली की एक-एक गर्भवती महिलाओं को प्रसव पीड़ा के बाद 27 मई को जिला अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन

अस्पताल में पूरे सधई सिंह की महिला का 26 मई की रात नौ बजे ऑपरेशन के जरिए प्रसव कराया गया। इसके बाद 27 को कोरोना जांच के लिए तीनों महिलाओं का का सैंपल लिया गया। सैंपलिंग के बाद सरौली गांव की महिला पीएचसी भटगवां चली गई।
वहां पर्यवेक्षक संगीता सिंह ने उसका प्रसव कराने के बाद उसे घर जाने दिया। धनी जलालपुर की महिला का सामन्य प्रसव 27 मई को जिला अस्पताल में ही हुआ और उसे उसी दिन डिस्चार्ज भी कर दिया गया जबकि पूरे सधई की वह महिला अस्पताल में भर्ती रही जिसका प्रसव ऑपरेशन के जरिए हुआ था।
तीन दिन तक सब कुछ सामान्य रहने के बाद रविवार शाम तब हड़कंप मच गया जब तीनों महिलाओं की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रिपोर्ट मिलने के तत्काल बाद जिला प्रशासन ने पूरे सधई सिंह गांव की महिला के साथ ही दोनों महिलाओं को घर से लाकर लेवल-1 अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
जिला अस्पताल को अग्रिम आदेश तक के लिए सील कर उसे संक्रमण मुक्त बनाने के लिए सैनिटाइज किया जा रहा है। साथ ही संक्रमित मरीजों का उपचार करने वाले अस्पताल अधीक्षक आरके सक्सेना, एनेस्थिेटिक्स डॉ. एनके मिश्र और भटगवां पीएचसी की पर्यवेक्षक संगीता सिंह समेत सभी पैरामेडिकल स्टाफ को क्वारंटीन कर दिया गया है।
सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मौजूदा अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरके सक्सेना के क्वारंटीन रहने के दौरान डॉ. एके अजीजी को अस्थाई जिला अस्पताल के अधीक्षक के साथ लेवल-1 अस्पताल के नोडल की भी जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें