फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी के युवक की तंजानिया में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। दक्षिण अफ्रीका के तंजानिया में खेल शिक्षक के रूप में तैनात स्थानीय ब्लॉक के गांव कोरारी गिरधरशाह निवासी युवक की बीमारी से मौत हो गई। मृतक के पिता ने स्थानीय सांसद/केंद्रीय मंत्री को पत्र भेजकर बेटे के शव के साथ बहू व पोते को स्वदेश लाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

स्थानीय ब्लॉक के गांव कोरारी गिरधरशाह निवासी रमेशचंद्र सिंह का पुत्र अभयराज सिंह (38) दक्षिण अफ्रीका के तंजानिया स्थित एक इंडियन स्कूल दार ईएस सलाम में खेल शिक्षक थे। अभयराज की पत्नी रुचि सिंह भी इसी स्कूल में संस्कृत विषय की शिक्षिका हैं।
शिक्षक दंपती के साथ उनका पुत्र देव आदित्य प्रताप सिंह (9) भी वहीं रहता है। शुक्रवार को तंजानिया में अभयराज की अचानक तबियत बिगड़ी। विद्यालय के सहयोगियों एवं पत्नी द्वारा उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां रविवार रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने के बाद गांव में रह रहे पिता रमेशचंद्र, माता पुष्पा देवी, छोटे भाई अनुराग सिंह सहित अन्य परिवारीजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। पीड़ित पिता ने जिला प्रशासन के साथ ही स्थानीय सांसद/केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से बेटे का शव तथा बहू रुचि सिंह और पौत्र देव आदित्य प्रताप सिंह को स्वदेश लाने की गुहार लगाई है।
लॉकडाउन की वजह से नहीं आ सके थे घर
अभयराज सिंह छह वर्ष से दक्षिण अफ्रीका के तंजानिया स्थित स्कूल में अपनी पत्नी रुचि सिंह के साथ नौकरी कर रहे थे। बीते वर्ष अप्रैल में वह घर आए थे। इस वर्ष तीन अप्रैल को उनका फ्लाइट से घर आने का टिकट था। लॉकडाउन के चलते वह घर नहीं आ सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें