मृतक मुस्तकीम व विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमेठी सड़क हादसा
मुबारकपुर गांव निवासी 70 वर्षीय मुस्तकीम की गुरुवार तड़के दर्दनाक मौत हो गई। वह रोज की तरह साइकिल से नमाज पढ़ने जा रहे थे। सुबह अंधेरे में गुलाबगंज चौराहा, पालपुर की जामा मस्जिद की ओर जाते समय किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।