फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जगमग होगी अवध की अमेठी

Mon, 15 Jan 2024 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी का कलिकनधाम मंदिर
विज्ञापन
अमेठी। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए 22 जनवरी को अवध की अमेठी भी अयोध्या की तरह जगमग होगी। धार्मिक स्थलों और घरों में दीपोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं।मंदिरों-घरों को सजाने के लिए झालर लाइट आदि के साथ मिट्टी के दीयों के आर्डर दिए जा रहे हैं। मंदिर पर आने वाले भक्तों से पांच-पांच दीये लाकर प्रज्ज्वलित करने की अपील की जा रही है। कालिकन धाम के पीठाधीश्वर एवं भागवत आचार्य श्री महाराज ने बताया कि 22 जनवरी की भोर 4 बजे से पूजन शुरू हो जाएगा। सुबह सुंदरकांड पाठ एवं लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है, साथ ही भव्य यात्रा निकल जाएगी।
विज्ञापन

शाम को दीपोत्सव व कार्यक्रम आयोजित होगा। परिसर में स्थित सूर्यकुंड समेत 14 मंदिरों पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। 11,000 मिट्टी के दीयों के आर्डर दिए गए हैं। श्रद्धालुओं द्वारा करीब 50 लीटर तेल आदि की व्यवस्था की गई है। साथ ही मंदिर परिसर में रंगोली भी बनाई जाएगी।
शहर स्थित हनुमानगढ़ी धाम के पुजारी आचार्य प्रदीप मिश्रा ने बताया कि मंदिर पर सुंदर कांड पाठ, हवन के साथ ही प्रसाद का वितरण होगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण के साथ अन्य व्यवस्थाएं समिति कर रही है। बताया कि 1,008 दीपक का आर्डर दिया गया है।
विज्ञापन

समारोह के लिए सिद्ध पीठ श्री मत परमहंस आश्रम टीकरमाफी, सिद्ध पीठ देवीपाटन धाम, प्राचीन मुकुट नाथ धाम, जगेश्वरन धाम, समसेरियन भवानी, मवई माता धाम सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर तैयारियां तेज हो गई हैं। घरों में मिट्टी के दीये जलाकर दीपोत्सव मनाने एवं घरों को सजाने के साथ अन्य तैयारियां तेज हो गई हैं।


रामकाज ने बढ़ाया कारोबार
अमेठी। मिट्ठू लाल प्रजापति, स्वामी प्रजापति संदीप प्रजापति ने बताया कि रामकाज के लिए उन्हें दीपक बनाने का सौभाग्य मिल रहा है। बताया कि ऑर्डर अधिक मिल रहे हैं और समय कम है। मौसम भी साथ नहीं दे रहा है ऐसे में थोड़ी परेशानी हो रही है, लेकिन दिन-रात एक कर दीपक तैयार कर उपलब्ध कराए जाएंगे।


भंडारे का होगा आयोजन
अमेठी। विकासखंड भादर के घोरहा में 22 जनवरी को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रतिभाग करेंगे। भंडारे में टीकर माफी स्थित श्रीमद् परमहंस आश्रम के परम अध्यक्ष स्वामी हरि चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज शामिल होकर भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें