फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जिला अस्पताल में शुरू होगी हार्मोन, मिनरल और विटामिन की जांच

Thu, 13 Mar 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जिला अस्पताल स्थित पैथालॉजी कक्ष में खून जांच करते स्वास्थ्य कर्मी।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में हार्मोंन, मिनरल और विटामिन की जांच सुविधा मरीजों को मिलेगी। जांच शुरू होने के बाद मरीजों को लखनऊ सहित अन्य शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। सीएमओ की तरफ से मशीनों को स्थापित करने आदि के संबंध में पत्राचार किया जा रहा है। मशीनों व उपकरण आदि पर करीब 50-60 लाख रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन

शरीर में हार्मोंन, मिनरल और विटामिन का संतुलन बिगड़ने से बीमारियां हो जाती हैं। जिले में हार्मोन, मिनरल और विटामिन की जांच की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को जांच के लिए लखनऊ सहित अन्य शहरों में स्थित जांच केंद्रों की दौड़ लगानी पड़ती है। इसकी जांच 250 रुपये से 50 हजार रुपये तक में होती है। जिला अस्पताल में इसकी व्यवस्था होने पर यह जांच निशुल्क की जाएगी।
सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने जांच सुविधा उपलब्ध कराए जाने को लेकर जिम्मेदार कंपनी से पत्राचार किया है। जल्द ही धनराशि मिलने के बाद मशीन व उपकरण की खरीदारी कर जांच शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें