फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News : दो भाइयों की मौत से घर में कोहराम, छोटे भाई की मौत से सदमे में बड़े भाई की मौत

Tue, 25 Oct 2022 12:52 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अमेठी

सार

लखनऊ स्थित दीनबंधु हॉस्पिटल में उसे भर्ती करवाया गया। बताया जाता है कि इंस्फेक्शन की वजह से पूरे शरीर में पॉयजन फैल गया और इलाज के दौरान सोमवार रात लगभग एक बजे मौत हो गई।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी जिले में भादर में मॉडल थाना रामगंज के त्रिसुंडी गांव में एक ही दिन दो सगे भाइयों की मौत से घर में कोहराम मच गया। घटनाक्रम के अनुसार थाना क्षेत्र के त्रिसुंडी गांव निवासी संजय कश्यप (40) एक सप्ताह पूर्व बाइक स्टार्ट कर रहा था। किक उसके पैर में लगी जिससे वह चोटिल हो गया। रामगंज स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां उसका इलाज करवाया गया। सोमवार को अचानक उसकी हालत बिगड़ने लगी। पैर में काफी सूजन आ गई। परिजन उसे सुल्तानपुर स्थित एक नर्सिंग होम ले गए जहां से चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया।

 

लखनऊ स्थित दीनबंधु हॉस्पिटल में उसे भर्ती करवाया गया। बताया जाता है कि इंस्फेक्शन की वजह से पूरे शरीर में पॉयजन फैल गया और इलाज के दौरान सोमवार रात लगभग एक बजे मौत हो गई। शव लगभग चार बजे सुबह घर पहुंचा। शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक का बड़ा भाई रंधे कश्यप (42) छोटे भाई का शव देखकर अचेत होकर गिर पड़ा। परिजन उसे रामगंज स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। दो भाइयों की दीपावली के दिन हुई मौत से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें