फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi : ट्रक की चपेट में बाइक, युवक की मौत, एक वर्ष पहले हुई थी शादी, जीजा गंभीर घायल

Tue, 11 Aug 2026 08:30 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, फुरसतगंज (अमेठी)

सार

अमन अपने जीजा चंद भवन के साथ बाइक से बसौनी लौट रहे थे। अकेलवा चौराहे के पास ट्रक की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें सीएचसी फुरसतगंज पहुंचाया गया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक अमन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिजन कॉलोनी बसौनी निवासी अमन (28) की शनिवार रात टांडा-बांदा हाईवे पर अकेलवा चौराहे के पास ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में उसके जीजा डपका उदारी निवासी चंद भवन (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका जिला अस्पताल रायबरेली में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग निकला।

विज्ञापन


अमन अपने जीजा चंद भवन के साथ बाइक से बसौनी लौट रहे थे। अकेलवा चौराहे के पास ट्रक की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें सीएचसी फुरसतगंज पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने अमन को मृत घोषित कर दिया। चंद भवन की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। थाना अध्यक्ष नंद हौसिला यादव ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

फरीदाबाद में मजदूरी करता था अमन
अमन फरीदाबाद में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। छह अगस्त को वह घर आया था। शनिवार को डलमऊ घाट से जल लेकर पीढ़ी स्थित तपेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। इसके बाद बहन नीलम के घर गया था। देर शाम जीजा के साथ बाइक से लौटते समय हादसा हो गया।
विज्ञापन


पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल
अमन की मौत की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई। करीब एक वर्ष पहले हुई शादी के बाद पत्नी चांदनी ने पति के साथ खुशहाल जीवन के सपने संजोए थे। सोमवार को पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा था। हादसे की खबर सुनते ही चांदनी बेसुध होकर पति को पुकारते हुए बिलखने लगी। मां छेदाना बेटे को याद कर बार-बार उसे पुकार रही थीं। पिता सजीवन की आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे। बड़े भाई फूलचंद और हरिश्चंद्र फफक पड़े। बहनें सुनीता, शीला और नीलम का भी रो-रोकर बुरा हाल था। रिश्तेदार और परिजन एक-दूसरे को संभालने में जुटे रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें