अमेठी। पूर्व प्राविधिक शिक्षा मंत्री एवं अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी डॉ. अमीता सिंह के जन्मदिन पर चार अक्तूबर को अमेठी मैराथन आयोजित होगी। राजर्षि रणंजय सिंह जन कल्याण समिति की ओर से 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन सुबह 6:30 बजे स्वामी शांतानंद पुजारी इंटर कॉलेज, तुलापुर मिश्रौली से शुरू होकर पीपरपुर में समाप्त होगी।
महिला और पुरुष वर्ग में प्रथम विजेता को 51 हजार, द्वितीय को 31 हजार, तृतीय को 21 हजार और चतुर्थ स्थान पाने वाले को 11 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। पांचवें से दसवें स्थान तक के प्रतिभागियों को पांच-पांच हजार रुपये दिए जाएंगे।
प्रतियोगिता में केवल अमेठी विधानसभा क्षेत्र के प्रतिभागी ही शामिल हो सकेंगे। पंजीकरण निशुल्क है। अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है। आरआरपीजी कॉलेज समेत क्षेत्र के 20 निर्धारित इंटर कॉलेजों में पंजीकरण फॉर्म उपलब्ध हैं और वहीं जमा भी किए जाएंगे।