फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36.38 लाख पौधे रोप कर जिले ने बनाया रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत जिले में निर्धारित लक्ष्य को पार करते हुए 36.38 लाख पौधे रोपित कर रिकॉर्ड कायम किया गया।
विज्ञापन

महोत्सव के दौरान शासन की ओर से रविवार को एक दिन में जिले में 36 लाख दो हजार पांच सौ पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष जिले में वन विभाग ने 19 लाख 52 हजार 726 और 24 अन्य विभागों ने एक दिन में 16 लाख 85 लाख 794 पौधे रोपित किए।
विज्ञापन

प्रभागीय वनाधिकारी बीके पांडेय ने विभागों को रोपित पौधों की जियोटैगिंग करने के साथ उनकी सुरक्षा के लिए इंतजाम करने का निर्देश दिया है।
बताया कि ग्राम पंचायतों में रोपित पौधों की देख-रेख के लिए रोजगार सेवक को वनरक्षक नामित करते हुए जिम्मेदारी दी गई है तो अन्य स्थानों पर संबंधित क्षेत्रीय वनरक्षक को पौधों की निगरानी करने का निर्देश दिया गया है। प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि रोपित पौधों के तैयार हो जाने के बाद जिले में वन के क्षेत्रफल में वृद्धि के साथ हरियाली आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें