फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिले के 13 ब्लॉकों में क्षेत्र पंचायत प्रमुख निर्वाचन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रशासन सभी ब्लॉकों के निर्वाचित बीडीसी की फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार कर उसका सत्यापन करा रहा है। सत्यापन की जिम्मेदारी बीडीओ तो पर्यवेक्षण की एसडीएम को दी गई है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव समाप्त होने के बाद जिला प्रशासन चार तहसीलों के 13 ब्लॉकों में आगामी दिनों में होने वाले क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।
निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराया जा सके इसके लिए सभी ब्लॉकों के निर्वाचित बीडीसी की फोटो मंगाकर फोटो युक्त मतदाता सूची तैयार कराई जा चुकी है।
तैयार सूची में कोई त्रुटि नहीं रह जाए इसके लिए इसे सभी ब्लॉकों के बीडीओ को भेजकर इसका पुनर्सत्यापन करने को कहा है। चारों तहसीलों के एसडीएम को सूची के पुनर्सत्यापन व चुनाव व्यवस्था के पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

एडीएम एसपी सिंह ने बताया कि निर्वाचन के दिन यदि मतदाता सूची में कोई गड़बड़ी मिली तो इसके लिए बीडीओ व एसडीएम को जिम्मेदार मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

13 ब्लॉकों में कुल 877 मतदाता
ब्लॉक का नाम - मतदाता बीडीसी की संख्या
बाजार शुकुल - 79
मुसाफिरखाना - 65
जगदीशपुर - 115
भादर - 62
भेटुआ - 50
संग्रामपुर - 39
अमेठी - 62
शाहगढ़ - 38
जामो - 82
गौरीगंज - 55
बहादुरपुर - 55
सिंहपुर - 98
तिलोई - 77
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें