फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मार्च 2026 तक बन जाएगा अमेठी-किठावर मार्ग

Wed, 23 Jul 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामपुर (अमेठी)। अमेठी-किठावर मार्ग के निर्माण में गोरखापुर और बड़गांव के 75 किसानों की भूमि अधिग्रहीत की जा रही है। इन किसानों को लोक निर्माण विभाग की ओर से मुआवजा दिया जाएगा। 36 करोड़ रुपये की लागत से 15 किलोमीटर 800 मीटर लंबे मार्ग का निर्माण मार्च 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन




गोरखापुर और बड़गांव के किसानों ने बिना मुआवजा दिए भूमि पर कार्य शुरू करने पर आपत्ति जताई तो लोक निर्माण विभाग ने निर्माण रोक दिया। बीते एक वर्ष से लगभग 650 मीटर सड़क का निर्माण कार्य बाधित है। गोरखापुर के चंद्रभान सिंह ने राजस्व अभिलेखों की जांच की तो पता चला कि उनकी और गांव के 25 अन्य काश्तकारों की भूमि पर निर्माण हो रहा है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री से शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी को जांच के निर्देश दिए गए।


जांच में गोरखापुर के 25 और बड़गांव के 50 किसानों की भूमि पर मार्ग का निर्माण पाया गया। इसके बाद प्रशासन ने मुआवजे के लिए प्रस्ताव तैयार कर विभाग को भेज दिया है। एसडीएम आशीष सिंह ने बताया कि गोरखापुर और बड़गांव के करीब 75 किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। मुआवजा वितरण के बाद निर्माण पुनः शुरू किया जाएगा। मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। जेई श्रीश मिश्रा ने बताया कि निर्माण प्रगति पर है और मार्च 2026 तक इसे पूरा करना है। लगभग 650 मीटर सड़क का निर्माण फिलहाल रुका हुआ है, लेकिन मुआवजा प्रक्रिया पूरी होते ही कार्य दोबारा शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें