फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बिना रीडिंग भेजा जा रहा ज्यादा बिल

Wed, 23 Jul 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज खंड कार्यालय पर आयोजित मेगा शिविर में मौजूद अफसर व उपभोक्ता। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज स्थित उपखंड कार्यालय पर मंगलवार को आयोजित मेगा शिविर में विभाग के कर्मियों, अफसरों व मीटर रीडरों की कार्यशैली पर उपभोक्ताओं ने सवाल खड़े किए। मीटर रीडर नहीं आने व बगैर मीटर रीडिंग के अधिक बिजली बिल आने की शिकायतों की भरमार रही। एक उपभोक्ता ने बताया कि एक किलोवाट का कनेक्शन है। सात माह का बिजली बिल 1.15 लाख से अधिक भेज दिया गया है।
विज्ञापन



शिविर में मिले ऐंधी गांव निवासी बृजेश सिंह ने बताया कि 10 सितंबर 2024 को एक किलोवाट का घरेलू कनेक्शन लिया था। प्रति माह 300 से 400 रुपये बिल आ रहा था। दिसंबर तक पूरा बिल जमा किया है। शिविर में आए तो पता चला कि 1,15,023 रुपये बिजली बिल हो गया है। मीटर रीडर कभी नहीं आते हैं। उन्होंने ऊर्जा निगम की व्यवस्था पर सवाल उठाए और शिकायती पत्र दिया।



गौरीगंज के पलिया वार्ड नंबर पांच निवासी बाबू लाल ने बताया कि मीटर रीडर नहीं आते हैं। उपकेंद्र पर बिल निकलवा कर हर माह जमा करता हूं। इस बार बिजली बिल 2400 रुपये मनमानी रीडिंग डालकर बना दिया गया। बेलखौर निवासी जगदीश कश्यप ने बताया कि बगैर मीटर रीडिंग के एक माह का बिजली बिल 8,648 रुपये का भेज दिया गया। एक सप्ताह में बिल सही किए जाने की बात कही गई है।
विज्ञापन



गौरीगंज के वार्ड नंबर 25 निवासी सचिन यादव ने बताया कि घर का बिजली बिल 300 से 350 रुपये आता था। इस माह 3991 रुपये बिजली बिल आ गया है। वहीं, दुकान का पिछले माह 2180 रुपये आया था। हर माह दो हजार रुपये के आसपास ही बिल आता है। इस बार 4718 रुपये बिल आया है। मीटर रीडर पूरी तरह मनमानी कर रहे हैं।


गौरीगंज के वार्ड नंबर चार बर्नाटीकर निवासी राममूरत सिंह ने बताया कि तीन किलोवाट का बिजली कनेक्शन और तीन किलोवाट का सोलर पैनल लगा है। पहले जितना बिल आता था, अब उससे ज्यादा बिल आ रहा है। मीटर रीडर आते ही नहीं। बगैर मीटर रीडिंग के बिल बना देते हैं। इसके अलावा अमेठी, जगदीशपुर, तिलोई सहित सभी खंड व कार्यालय पर मेगा शिविर आयोजित हुआ। यहां भी अधिक बिल से संबंधित ज्यादा शिकायतें रही।


गौरीगंज विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता अभिषेक ने कहा कि उपभोक्ताओं के गलत बिलों का संशोधन करने के साथ उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है। बताया कि मीटर रीडरों के संबंध में जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें