फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी: पटाखे जलाते समय झुलसे पांच लोग, चार बच्चे शामिल; किसी की आंख में गंभीर चोट तो किसी की उंगलियां झुलसीं

Sun, 08 Nov 2026 09:08 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी में पटाखे जलाते समय पांच लोग झुलस गए। इनमें चार बच्चे शामिल थे। आदर्श की आंख में गंभीर चोट लगी है। अंकुर की हाथ की उंगलियां झुलस गई हैं। सीएमओ ने पांच सीएचसी का निरीक्षण किया। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Firecracker Accident - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी में दीपावली पर आतिशबाजी के दौरान पटाखे कई लोगों के लिए मुसीबत बन गए। पटाखा जलाते समय पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों में चार बच्चे शामिल हैं। किसी के हाथ की उंगलियां झुलस गईं तो किसी की आंख में गंभीर चोट आई है। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गौरीगंज के मझवारा निवासी सिद्धनाथ का 16 वर्षीय बेटा आनंद पटाखा जलाते समय झुलस गया। अमेठी कस्बा निवासी आशीष कुमार का 11 वर्षीय पुत्र अंकुर गुप्ता भी आतिशबाजी के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके एक हाथ की उंगलियां बुरी तरह झुलस गईं। 

गौरीगंज के रघुपुर निवासी 21 वर्षीय शिवम पटाखा जला रहे थे, तभी अचानक उसके फटने से उनका पेट झुलस गया। लुगरी निवासी राकेश कुमार का 12 वर्षीय बेटा प्रिंस हाथ में पटाखा फटने से घायल हो गया। उसकी आंख और हाथ झुलस गए। वहीं रायबरेली जिले के नसीराबाद क्षेत्र के परिया गांव निवासी रामकरन का सात वर्षीय पुत्र आदर्श भी पटाखा जलाते समय झुलस गया। उसकी आंख में गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
Trending Videos

अंकुर और प्रिंस की हालत गंभीर
सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने अंकुर और प्रिंस का गंभीर हालत में उपचार शुरू किया। अन्य घायलों को भी भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। सूचना पर सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह और सीएमएस डॉ. रमेश कुमार अस्पताल पहुंचे। उन्होंने इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. लईक उज जमा को बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

सीएमओ ने भादर, रामगंज, अमेठी, जामो और जगदीशपुर सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान पटाखों से झुलसे मरीजों को तत्काल जिला अस्पताल रेफर कराया। उन्होंने बताया कि सभी अस्पतालों में इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों और कर्मचारियों को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के निर्देश दिए गए हैं। जिले की अन्य सीएचसी पर भी झुलसने के मामले पहुंचे।
विज्ञापन

उधर, मुंशीगंज के टिकरी निवासी 38 वर्षीय शिवशंकर बाइक से गिरकर घायल हो गए। वहीं गौरीगंज के कटरा लालगंज निवासी 40 वर्षीय अरशद अली भी सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें