फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में होगा अमेठी उम्मीदवार का फैसला

Sun, 24 Mar 2024 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक अमेठी और रायबरेली संसदीय क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार का फैसला लिया जा सकता है। जिले में कांग्रेस पार्टी से उम्मीदवारों का ऐलान नहीं होने से लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता व नेता जिले में गांधी परिवार के सदस्य को ही उम्मीदवार बनाने की मांग कर रहे हैं। इसी मांग के साथ कई कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे हैं।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष शुभम सिंह ने बताया कि 27 मार्च को बैठक के दौरान ही अमेठी और रायबरेली सीट के लिए चर्चा होगी। इस दौरान सीईसी के सदस्य व गांधी परिवार खुद इस विषय पर निर्णय लेंगे। बताया कि बैठक के बाद 31 मार्च को पार्टी अपना मैनिफेस्टो जारी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें