फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: हाईवे पर धू-धूकर जली भाजपा नेता की कार, ब्रेक शू जाम होने से हुआ हादसा

Thu, 13 Aug 2026 12:47 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी के गौरीगंज में एक डस्टर कार में आग लग जाने से पूरी कार धू-धूकर जल गई। घटना से अफरातफरी मच गई। हालांकि, कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
धू-धूकर जल गई कार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी के गौरीगंज कस्बे में गुरुवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे एसपी कार्यालय से कुछ दूरी पर ब्लॉक गेट के सामने चलती डस्टर कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठते ही कार में सवार लोगों ने बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। बीच बाजार कार धू-धूकर जलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार ब्लॉक गेट के सामने पहुंची थी, तभी उसमें से अचानक धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस और यातायात पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों तरफ बैरियर लगाकर आवागमन रोक दिया, जिससे कोई दूसरा हादसा न हो।

नगर पालिका के पानी के टैंकर से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। स्थानीय लोगों के अनुसार सूचना देने के काफी देर बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। करीब आधे घंटे तक कार जलती रही।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कार एक भाजपा नेता की है। प्रारंभिक तौर पर ब्रेक शू जाम होने से आग लगने की बात सामने आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने जली कार को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। मौके पर कोतवाली प्रभारी रवि सिंह, यातायात प्रभारी शोभनाथ समेत पुलिस टीम मौजूद रही।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें