अमेठी। भारतीय संविधान निर्माता, बोधिसत्व, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 132वीं जयंती पर जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। कई जगह गोष्ठी आयोजित हुई तो कई जग झांकियां निकालकर बाबा साहेब के जयकारे लगाए गए।
कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम राकेश कुमार मिश्र व एडीएम एके सिंह की मौजूदगी में आबंडेकर जयंती मनाई गई। चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। विकास भवन में सीडीओ तथा सभी विभागों में विभागाध्यक्ष की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ
। गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह व सपा नेता धीरू तिवारी की मौजूदगी में उनके आवास पर आंबेडकर जयंती मनाई गई। अमेठी शहर के ब्लॉक तिराहा स्थित डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण पर विधायक महाराजी प्रजापति, अरुण प्रजापति, भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू, सपा नेता जय सिंह यादव, बीडीओ हरिश्चंद्र ने माल्यार्पण किया।
चंद्रभान शुक्ल इंटर कॉलेज गौरीगंज में रचना कोरी ने प्रधानाचार्य प्रतिभा श्रीवास्तव व युवा चेतना मंच राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित पांडेय की मौजूदगी में बाबा साहेब को याद किया। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. देवमणि तिवारी की अगुवाई में आलोक प्रमोद इंटर कॉलेज परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनता नगर भादर में बामसेफ जिला संयोजक संजीव भारती की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान याद करते हुए उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया गया।
अमेठी कस्बे में डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन दर्शन पर आधारित झांकियों का जुलूस गाजे बाजे के साथ निकली गया। अमेठी में जुलूस समापन पर वक्ताओं ने संघर्षों को याद करते हुए उनके जीवन दर्शन पर विस्तार से की। कमासिन आंबेडकर पार्क, पूरे पहलावन, घटकौर, रायदेपुर, गंगौली, कोरारी गिरधर शाह, रायपुर फुलवारी, सिलोखर, ककवा, टीकरमाफी, संग्रामपुर, मुंशीगंज में आंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम हुए। राष्ट्रीय नाई महासभा के तत्वाधान में गौरीगंज मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष घनश्याम शर्मा और मुख्य अतिथि केपी सविता की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहब को माल्यार्पण किया गया। जिला मुख्यालय पर अंबेडकर महासभा और अंबेडकर कल्याण समिति के तत्वाधान में धर्मेंद्र कुमार, संजय कनौजिया और सीताराम की मौजूदगी में झांकियां निकाली गई और समापन कान्हा मैरिज हाल में हुआ।
भादर के गांव खानापुर प्रधान व अपना दल (एस) जिला महासचिव श्रीकांत मिश्रा व अमित बौद्ध के नेतृत्व में झांकी निकाली गई। बाजार शुकुल कस्बा व दारानगर में डॉ. आंबेडकर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधान पूर्णमासी की अगुवाई में अनुयायियों ने पुष्प अर्पित कर आंबेडकर को याद किया।
जायस कस्बे में मोहल्ला कंचाना से भारत के संविधान रचयिता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। मास्टर हुबलाल सोनकर, महेश मौर्या ने आंबेडकर के विचारों को जन जन तक पहुंचाने और उनके पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया। शोभा यात्रा के दौरान लोगों ने पुष्प वर्षा भी किया। रानी सुषमा देवी महिला पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. पूनम सिंह की अगुवाई में आंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम हुआ।
डॉ. कंचना पांडेय, डॉ. पूनम सिंह और डॉ. कामना सिंह ने बाबा साहब के दलितों, पीड़ितों, शोषितों के उत्थान के लिए अनवरत संघर्ष एवं योगदान के बारे में बताया। राजर्षि रणंजय सिंह आसलदेव पीजी कॉलेज पीपरपुर में प्रचार्य डॉ. संगीता सिंह के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल बच्चों ने भोजपुर गांव में आंबेडकर के योगदान को विस्तार से बताया।