फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: धोखे से भूमि बैनामा करवाने का आरोप, केस दर्ज

Sun, 24 Mar 2024 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। मजदूरी देने के नाम पर तहसील में एक व्यक्ति को ले जाकर धोखे से जमीन का बैनामा करवा लिया गया। इस मामले में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पूरे मूंगा मजरे कस्थुनी पश्चिम निवासी दुखना ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके दो बेटे रंजीत और कुलदीप है। रंजीत बिजली की वायरिंग का काम करता है। रंजीत ने गोसाईं की मठिया मजरे कस्थुनी पश्चिम गांव के समर बहादुर, जीत बहादुर के घर विजली की वायरिंग का कार्य किया था, 1280 मजदूरी बकाया थी। विपक्षी लोगों ने मजदूरी देने एवं उसकी लिखा पढ़ी के लिए तहसील ले गए। जहां धोखे से रंजीत की जमीन लिखा ली।
लोग जमीन की नापजोख करने लगे तो दुखना को मामले की जानकारी हुई। तहसील से नकल लेने पर पता चला कि 10 लाख रुपये में सड़क के किनारे की बेशकीमती जमीन लिखवा ली गई। बैनामा में कई बार में चार लाख देने की तथा छह लाख रुपये खाते में देने की बात लिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंजीत के खाते में बैनामा लिखे जाने के पूर्व या बाद में कोई पैसा नही आया आया है। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने समर बहादुर, जीत बहादुर व प्रभावती के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोस्त ने दोस्त के साथ धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें