फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सभी निकाय अध्यक्षों को दोबारा दावेदारी का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। निकायों के अध्यक्ष पद की आरक्षण सूची सोमवार को जारी कर शासन ने लोगों के कयासों पर विराम लगा दिया। आरक्षण सूची ने जिले के चारों निकायों में मौजूदा अध्यक्षों को दोबारा लड़ने का मौका दिया है। आरक्षण सूची ने भाजपाइयों को भी बाग-बाग कर दिया है।
विज्ञापन

एक दिसंबर को वार्डों के आरक्षण की सूची जारी होने के बाद लोग अध्यक्ष पद के आरक्षण का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे प्रत्याशियों की नजर आरक्षण सूची पर टिकी हुई थी। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने सोमवार देरशाम अध्यक्ष पद की अटकलों को दूर करते हुए आरक्षण अधिसूचना सूची जारी कर दी।
जारी आरक्षण अधिसूचना सूची में नगर पालिका परिषद गौरीगंज का अध्यक्ष पद अनारक्षित तो नगर पालिका परिषद जायस को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। नगर पंचायत अमेठी का अध्यक्ष पद महिला के लिए अनारक्षित किया गया है। मुसाफिरखाना को एक बार फिर अनारक्षित रखा गया है।
विज्ञापन

जारी आरक्षण ने सर्वाधिक खुशी मौजूदा अध्यक्षों के अलावा उन भाजपाइयों को दी है जो चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। जारी आरक्षण के हिसाब से अमेठी की मौजूदा नगर पंचायत अध्यक्ष भाजपा नेत्री चंद्रमा देवी (जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि की पत्नी) लगातार चौथी बार चुनाव लड़ सकेंगी। इसके पहले वे लगातार तीन बार से अध्यक्ष हैं। नगर पंचायत मुसाफिरखाना के अनारक्षित होने से यहां के मौजूदा बृजेश अग्रहरि भी लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ सकेंगे। इसके पहले वे दो बार से लगातार चुनाव जीत रहे हैं।
नगर पालिका परिषद जायस के मौजूदा अध्यक्ष महेश प्रताप सोनकर की उम्मीदें भी बरकरार हैं। पिछली बार अनारक्षित सीट पर भाजपा का टिकट पाकर जीत दर्ज करने वाले महेश प्रताप सोनकर एससी महिला के लिए आरक्षित सीट पर इस बार भी अपने परिवार की महिला को चुनाव लड़ा सकेंगे। गौरीगंज नगर पालिका की सीट एससी महिला से अनारक्षित कर दी गई है। इससे यहां भी पिछले चुनाव में अपना अध्यक्ष बनाने वाले सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह समेत लंबे समय से तैयारी में जुटे कई लोगों की बांछे खिल गई हैं।
2017 में निकायों के अध्यक्ष पद का आरक्षण
निकाय - 2017 - 2022
गौरीगंज - अनुसूचित जाति महिला - अनारक्षित
जायस - अनारक्षित - अनुसूचित जाति महिला
मुसाफिरखाना - अनारक्षित - अनारक्षित
अमेठी - अनारक्षित - महिला
लखनऊ के बापू भवन में दर्ज होगी आपत्ति
निकायों के अध्यक्ष पद की आरक्षण अधिसूचना जारी करने के बाद आपत्तियां मांगी गईं हैं। अध्यक्ष पद पर आपत्ति लगाने वाले लोगों को लखनऊ के बापू भवन स्थित नगर विकास अनुभाग-1 उप्र सचिवालय में शिकायती पत्र देेना होगा। 12 दिसंबर को शाम छह बजे तक आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी।
बोले पार्टी अध्यक्ष
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंहल, सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव, बसपा जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार व आप जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने कहा कि हमारे पास दावेदारों की कमी नहीं है। आरक्षण स्पष्ट होने के बाद मंगलवार से दावेदारों के आवेदन लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें