अमेठी। राजनीतिक सत्ता की ताकत से सभी प्रकार के ताले खोले जा सकते हैं। आज भक्ति में नहीं, शक्ति में ताकत है। डॉ. आंबेडकर ने बहुजन समाज को पोलिटिकल पावर को अपने हाथ में लेने के संदेश दिए थे। यह बातें शहर स्थित एक निजी भवन बसपा की विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री व बसपा मंडलों के प्रभारी धर्मवीर सिंह अशोक ने कही।
कहा कि राजनीति करने वालों को क्रोध से दूर रहना चाहिए, धैर्यवान और सहनशीलता का गुण जरूरी है। उन्होंने सपा और भाजपा को निशाने पर लिया। सेक्टर प्रभारी जिया लाल त्यागी ने बसपा की उपलब्धियों को गिनाया। कहा कि सपा, भाजपा और कांग्रेस बसपा की नकल करके संगठन का काम कर रही है।
कार्यक्रम को सेक्टर प्रभारी छोटे लाल मौर्य, सेक्टर प्रभारी राज कुमार गौतम, जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार, जिला प्रभारी दिनेश गौतम, बामसेफ जिला संयोजक संजीव भारती, राम फल फौजी आदि ने किया।
इनको सौंपी गई जोन की जिम्मेदारी
अमेठी। बैठक में विधानसभा क्षेत्र के एक से दस जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिसमें क्रमश: जोन एक में मिश्रीलाल बौद्ध व आर एस चक्रवर्ती ,जोन दो में विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद,जोन तीन में जुबेर अहमद व राम फल फौजी, जोन चार में कमलेश कुमार व संजय कुमार कोरी सौंपी गई है। इसके अलावा जोन पांच में किशन सिंह गौतम,जोन छह में विक्रमाजीत कोरी, जोन सात में नरेंद्र कुमार व श्याम कुमार, जोन आठ में विद्या प्रसाद गौतम, जोन नौ में कुसुम तथा जोन दस में रामकरन को जिम्मेदारी दी गई है।