अमेठी सिटी। ग्रामीण क्षेत्रों में खेती व पशुपालन में किसानों की सहायता व सलाह के लिए कृषि सखियों की नियुक्ति की गई है। जिसमें प्रथम चरण में करीब 200 महिलाओं की नियुक्ति कृषि सखी के रूप में की गई है। जिन्हें प्रशिक्षण देने का कार्य किया जा रहा है।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की नियुक्ति की गई है। जिला मिशन मैनेजर आदित्य सैनी ने बताया कि कृषि सखियां जैविक खेती व मोटे अनाज के लिए लोगों को जागरूक करेंगी।
साथ ही उर्वरकों का प्रयोग, सिंचाई व कृषि आदि से संबंधित समस्याओं के बारे में भी किसानों से बात जागरूक बात करेंगी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की उपायुक्त प्रवीणा शुक्ला ने बताया कि अमेठी तहसील क्षेत्र में कृषि सखियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।