फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरासत में जिब्राहिम हत्या के नामदज सभी आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। सड़क किनारे स्थित ट्यूबेल कक्ष में मिले युवक के शव के बाद नामजद तीनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने एक की निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। युवक की हत्या भूमि विवाद में नहीं मोबाइल चोरी के शक पर होने की तो तीन नहीं अकेले एक नामजद के करने की बात पुलिस बता रही है।
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के गूजरटोला गांव निवासी युवक जिब्राहिम का शव सोमवार सुबह गांव से दूर सड़क किनारे बने एक ट्यूबवेल के कमरे में मिला था। शव मिलने के बाद पुलिस ने भाई की तहरीर पर पूरे जयसिंह निवासी शुभम सिंह व गूजरटोल गांव निवासी अरशद तथा मीर आलम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था। परिजनों का आरोप था कि शुभम जिब्राहिम को रविवार देर शाम घर से बुलाकर ले गया था। पुलिस परिजनों की ओर से बताई कहानी भूमि विवाद के आधार पर मामले की जांच में जुटी थी।
पुलिस ने नामजद तीनों को हिरासत में लेकर पूछतांछ की तो कहानी परिजनों की कहानी से उलटी मिली। घटना में शामिल अभियुक्त अरशद की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू जर्जर घर पर रखी चारा काटने की मशीन से बरामद कर लिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अंगद प्रताप सिंह के अनुसार पूछतांछ में अभियुक्त अरशद ने बताया कि रविवार रात अरशद बाइक से बाबूगंज कस्बे से लौट रहा था तो रास्ते में उसे जिब्राहिम मिल गया। जिसे उसने बाइक पर बिठा लिया और दोनों डिहवा गांव पहुंचे। जहां जिब्राहिम ने एक महिला का मोबाइल चुरा लिया।
इस दौरान दोनों पकड़े गए और लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। जिसके बाद मोबाइल वापस ले लिया गया। जिसके बाद दोनों गांव से दूर बने मुमताज के ट्यूबवेल के कमरे में पहुंचे और बैठकर स्मैक पीने लगे। इसी बीच जिब्राहिम के नशे की हालत में होने पर चाकू निकालकर उसके गले पर वार कर दिया और गला रेतकर मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें