फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: संभल की घटना को लेकर जिले में अलर्ट

Tue, 26 Nov 2024 04:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। संभल में एक धार्मिक स्थल के सर्वे के दौरान हुई हिंसा को लेकर अमेठी जिले में भी अलर्ट घोषित किया गया है। एसपी ने पूरे जिले की पुलिस को सतर्क कर दिया है। संबंधित थाना क्षेत्रों की पुलिस ने अपने इलाके में गश्त किया और संवेदनशील इलाकों में चौकसी रखी।
विज्ञापन



एएसपी हरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि संभल की घटना को लेकर जिले में अलर्ट है। थाना पुलिस को सतर्क कर अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने को कहा गया है। साथ ही चेकिंग भी की गई। संवेदनशील क्षेत्रों में और अधिक चौकसी रखी जा रही है। जिले के जायस, अमेठी, जगदीशपुर, मुसाफिरखाना, फुरसतगंज, बाजारशुकुल, कमरौली आदि क्षेत्रों में पुलिस सक्रिय रही। ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की गई है।


इन्हौना कस्बे में एसएचओ अमरेंद्र सिंह ने फोर्स संग के साथ कस्बे का पैदल भ्रमण करते हुए कस्बे की ड्रोन कैमरे से निगरानी की। एसएचओ ने बताया कि संभल की घटना को लेकर पुलिस अलर्ट है। सभी से अपील की गई है कि शांति व्यवस्था बनाए रखें। किसी भी प्रकार की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की पुलिस ने अपील की। एहतियात के तौर पर ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। किसी भी प्रकार की अशांति फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें