फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अक्षय तृतीय आज, सज गईं गहनों की दुकानें

Fri, 10 May 2024 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
आभूषण की दुकान पर खरीदारी करते लोग
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अक्षय तृतीया पर खरीदारी के लिए बाजार सज गया है। आभूषण से लेकर कपड़े, बर्तन व सौंदर्य प्रसाधन का बाजार गुलजार है। दुकानदारों को अक्षय तृतीया पर बेहतर आय होने की उम्मीद है। ऐसे में शुभ मुहूर्त में जिले का सर्राफा व्यवसाय खास तौर पर सजा हुआ है। अक्षय तृतीया पर्व पर गहनों की खरीदारी के लिए सोशल मीडिया में लंबे समय से चर्चा चल रही है। शुक्रवार को अक्षय तृतीया पर्व ऐसे मुहूर्त में पड़ रहा है, जिस दिन मां लक्ष्मी का दिन भी माना जाता है। ऐसे में कारोबारियों को बेहतर उम्मीद इस बार है।
विज्ञापन

चौक बाजार के मुकेश सोनी ने बताया कि बाजार में तैयारी कर ली गई है, सोने चांदी की खरीदारी के लिए सभी सामान पहले से ही रख लिया गया है। चुनाव के चलते ग्राहक इस बार कम निकल रहे हैं। फिलहाल इस बार दिन भर अच्छा मुहूर्त खरीददारी के लिए बताया जा रहा है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने बताया कि व्यापारी अक्षय तृतीया पर्व के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें