फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अखिलेश ने ट्वीट कर भाजपा पर कसा तंज

Sat, 21 Dec 2024 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। एक बैंक कर्जदार की तिलोई तहसीलदार की मौजूदगी में पिटाई के वायरल वीडियो ने जिले में राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। वीडियो वायरल होने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर भाजपा पर तंज कसा है।
विज्ञापन




तिलोई तहसील क्षेत्र के बतिया गांव निवासी रेहान लंबरदार की बकाया ऋण वसूली करने गए तहसीलदार अभिषेक यादव की मौजूदगी में सुरक्षा गार्ड ने पिटाई कर दी। कर्जदार व उसके पुत्र की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि ये है भाजपा के असली किसान का वीडियो।


भाजपा किसान विरोधी थी, है और हमेशा रहेगी। धनजीवी भाजपा धनिकों की सरकार है, जिसमें गरीबाें, किसानों और मजबू्रों के लिए कोई स्थान नहीं, सिर्फ अपमान ही अपमान है। सपा प्रमुख के ट्वीट से जिले में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें