फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सामान्य ज्ञान में अजीत ने मारी बाजी

Sat, 01 Nov 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
राजकीय स्कूल पीढ़ी में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मिशन प्रबोधन के तहत शुक्रवार को राजकीय हाईस्कूल पीढ़ी में शैक्षिक गोष्ठी और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए तैयार करना रहा।
विज्ञापन



गोष्ठी में शिक्षकों ने विद्यार्थियों को परीक्षा की प्रभावी तैयारी के तरीके बताए। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अजीत सिंह ने पहला, आशीष कुमार ने दूसरा और सोनू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में राजरानी ने प्रथम, कोमल ने द्वितीय और अंशिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में अंतिमा ने पहला, सरला ने दूसरा और मोहिनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।



कार्यक्रम के बाद प्रधानाचार्य बबली ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति का कौशल विकसित करती हैं। इन प्रतियोगिताओं से छात्रों में सीखने की रुचि बढ़ती है और वे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि मिशन प्रबोधन के तहत विद्यालयों में नियमित रूप से इस तरह की शैक्षिक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में आगे बढ़ सकें। कार्यक्रम के समापन पर शिक्षकों ने विजेता प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें