फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अहमदाबाद के लिए समर स्पेशल ट्रेन, परदेशियों को मिलेगी राहत

Sat, 15 Apr 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। गर्मियों में अहमदाबाद से पटना के बीच यात्रा में लोगों को सहूलियत देने के लिए समर स्पेशल ट्रेन संचालित होगी। यह ट्रेन अप/डाउन में नौ फेरे लगाएगी। हालांकि इसका स्टापेज जिले में नहीं होने से लोगों को सुल्तानपुर या लखनऊ स्टेशनों का सहारा लेना पड़ेगा।बता दें कि बड़ी संख्या में जिले के लोग अहमदाबाद व सूरत तथा वडोदरा में रहकर नौकरी या दुकान आदि करते है। इन दिनों यहां से संचालित ट्रेनों में आरक्षित टिकट पाना असंभव हो चुका है। इस लिए रेलवे ने अहमदाबाद से पटना के बीच एक मई से 27 जून तक समर स्पेशल ट्रेन के संचालन को मंजूरी दी है। स्पेशल ट्रेन जिले से होकर गुजरने वाले वाराणसी-सुल्तानपुर-लखनऊ रेल ट्रैक पर संचालित होगी।
विज्ञापन

प्रत्येक सोमवार को अहमदाबाद से सुबह 9:10 बजे रवाना होकर नाडियाड, छायापुरी, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौना सिटी, भरतपुर, अछौनेरा, मथुरा, कासगंज, फर्रूखाबाद, कानपुर, लखनऊ होते हुए प्रत्येक मंगलवार को अपरान्ह 12:15 बजे सुल्तानपुर पहुंचेगी। सुल्तानपुर से रवाना होकर जौनपुर, वाराणसी होते हुए रात 9:05 बजे पटना पहुंचेगी।
वापसी में यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार की रात 11:45 बजे रवाना होकर बुधवार की सुबह 8:15 बजे सुल्तानपुर ठहराव के साथ लखनऊ होते हुए रात में अहमदाबाद पहुंचेगी। समर स्पेशल ट्रेन का ठहराव जिले के निहालगढ़ व मुसाफिरखाना स्टेशन पर नहीं होने से यात्रियों को सुल्तानपुर या लखनऊ से ट्रेन पर यात्रा करनी पड़ेगी। 22 कोच की इस ट्रेन के टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन

मिलेगी यात्रियों को सुविधारेल यात्रियों को सुरक्षित व संरक्षा नियम के बीच यात्रा करने के लिए समर स्पेशल ट्रेन संचालित की गई है। आवश्यकता होने पर अन्य स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यात्री पहले से टिकट बुक कर ट्रेन पर यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन

रेखा शर्मा-वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें