फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कबड्डी में आगरा की टीम चैंपियन

Fri, 07 Mar 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में कबड्डी खेलते खिलाड़ी।-स्रोत
विज्ञापन
अमेठी। शहर के डाॅ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए प्रदेश स्तरीय अंडर-15 कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन वाराणसी, अयोध्या, आगरा व लखनऊ की टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं। पहले सेमीफाइनल में अयोध्या ने 27-25 से वाराणसी टीम को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई, तो वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में आगरा टीम 26-02 से लखनऊ को पराजित कर फाइनल में पहुंची। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में आगरा की टीम ने 43-19 से अयोध्या को पराजित कर विजय हासिल की।
विज्ञापन



दूसरे दिन आरआरपीजी काॅलेज के प्राचार्य ओपी त्रिपाठी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहला मुकाबला सहारनपुर बनाम अयोध्या टीम के बीच खेला गया, जिसमें अयोध्या ने 19-08 से सहारनपुर को हरा दिया। दूसरे मैच में लखनऊ ने 15-10 से मेरठ को हराया। तीसरे मैच में आगरा ने 22-13 से आजमगढ़ टीम को हराया। चौथे मैच में वाराणसी ने 22-06 से मेरठ को हराया। पांचवें मैच में आजमगढ़ ने 26-06 से सहारनपुर को हराया। छठे मुकाबले में लखनऊ ने 14-09 से गोरखपुर को हराया। सातवें मुकाबले में आगरा ने 23-11 से अयोध्या को हराया। आखिर में सेमीफाइनल व फाइनल मैच हुआ।


प्रतियोगिता समापन के बाद खिलाड़ियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रदेश के आब्जर्वर कबड्डी संघ रामपाल, उप क्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद, उप क्रीड़ाधिकारी कासगंज हरफूल सिंह, जयप्रकाश यादव, रोहित ठाकुर, गोपी यादव, सत्यप्रकाश राजभर, राजेंद्र पटेल, शिवकुमार मौर्य, मो. नदीम, मो. आरिफ, लवली तिवारी, मोना सिन्हा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें