फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: हवा से बिजली बनाने के मॉडल को मिला इंस्पायर अवार्ड

Fri, 07 Mar 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुकुल (अमेठी)। सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा के छात्र अनिकेत ने हवा से बिजली बनाने का मॉडल तैयार किया तो भारत सरकार ने उसे इंस्पायर अवार्ड से सम्मानित किया है। वहीं छात्र की इस प्रतिभा की खूब चर्चा हो रही है।
विज्ञापन



कंपोजिट विद्यालय बूबूपुर शुकुलबाजार अमेठी के आठवीं कक्षा के छात्र अनिकेत को इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए डिपार्मेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी नई दिल्ली की ओर से चयनित किया गया है। विभाग की ओर से छात्र के खाते में पुरस्कार की धनराशि 10 हजार रुपये स्थानांतरित किए गए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के जिला समन्वयक प्रशिक्षण अभिनव पांडेय ने बताया कि छात्र ने पवन टरबाइन से बिजली बनाने के प्रोजेक्ट का प्लान दिया था, जिसमें उसने पवन टरबाइन के माध्यम से किस प्रकार से बिजली उत्पन्न की जा सकती है और उसके निर्माण में किस-किस सामग्री का प्रयोग किया जाता है, ऊर्जा के अक्षय स्रोत के रूप में पवन टरबाइन का प्रयोग किस प्रकार किया जाए पर अपना प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया था।


विद्यालय के विज्ञान शिक्षक आलोक कुमार द्विवेदी राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक हैं। उनके निर्देशन में विद्यालय के पांच छात्र, छात्राओं ने अपने प्रोजेक्ट को इंस्पायर अवार्ड के पोर्टल पर अपलोड किया था, किंतु उनमें से अनिकेत के प्रोजेक्ट को चयनित किया गया है। बीएसए संजय तिवारी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्यामलाल, शिक्षक अंकिता शुक्ला, वीरेंद्र बहादुर सिंह, ज्वाला प्रसाद, सोनाली पांडेय, देवेश कुमार सरोज, रामकरन, राम गोपाल शुक्ला, संगीता मौर्य ने छात्र की इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें