फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अमेठी में 19 दिसंबर से होगी अग्निवीर की भर्ती

Sat, 28 Oct 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जिले के डाॅ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में दिसंबर में अग्निवीर की भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इस भर्ती रैली में 13 जिलों के नौ हजार से अधिक युवा हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

अमेठी में पहली बार भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। दिसंबर माह में आयोजित होने वाली भर्ती रैली में लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए मौका मिलेगा।
इस भर्ती रैली में अमेठी के साथ ही जनपद सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बस्ती, प्रयागराज, कौशांबी, कुशीनगर, महाराजगंज, प्रतापगढ़, रायबरेली, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर के अभ्यर्थी शामिल होंगे। भर्ती रैली का आयोजन 19 दिसंबर से लेकर 29 दिसंबर के मध्य किया जाएगा।
विज्ञापन

एडीएम अर्पित गुप्ता ने बताया कि स्टेडियम में भर्ती रैली के आयोजन के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा गया है। भर्ती रैली को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें