फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए चाकचौबंद इंतजाम

Tue, 19 Dec 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमेठी। परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक काशी प्रसाद ने बताया कि 19 दिसंबर को डिपो की 12 बसें, 20 दिसंबर को 18 बसें और 21 दिसंबर को 21 बसें अभ्यर्थियों के लिए लगाई गई हैं। वही 22 दिसंबर को अंबेडकर नगर के लिए 11 बस्ती के लिए 8 और कौशांबी के लिए 6 बसें लगाई गई हैं। 23 दिसंबर को रायबरेली के लिए 16 और कुशीनगर के लिए दस बसें तथा 24 दिसंबर को प्रतापगढ़ के लिए 20 और सिद्धार्थनगर के लिए दो रोडवेज की बसें लगाई गई हैं। 25 दिसंबर को संत कबीर नगर के लिए 11 और सुल्तानपुर के लिए 13 बसें तथा 26 दिसंबर को प्रयागराज के लिए 17 और महाराजगंज के लिए 9 बसें अभ्यर्थियों के लिए लगाई गई है। 27 दिसंबर को अयोध्या के लिए 12 और अमेठी के लिए 11 बसें अभ्यर्थियों के आवागमन के लिए मुहैया कराई गई हैं।


चार बेड के साथ लगी स्वास्थ्य टीम की ड्यूटी

भर्ती स्थल डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्टेडियम परिसर में इमरजेंसी सेवा के लिए चार बेड की व्यवस्था की गई है। तीन पॉलियों में विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ स्वास्थ्य टीम की ड्यूटी लगाई गई है। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि रैली स्थल पर इमरजेंसी सेवाओं के लिए चिकित्सकों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही एंबुलेंस सेवा व सभी सीएचसी, जिला अस्पताल एवं संजय गांधी अस्पताल को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
विज्ञापन








यहां किए गए इंतजाम

अग्निवीर भर्ती रैली में आने वाले अभ्यर्थियों को नि:शुल्क ठहरने की व्यवस्था की गई है। शहर स्थित बस स्टेशन के बगल नगर पंचायत कार्यालय के बगल बनाया गया रैन बसेरा, आवास विकास काॅलोनी स्थित बरातघर, स्टेडियम के समीप स्थित पंचायत भवन व प्राथमिक विद्यालय को अभ्यर्थियों को ठहरने के लिए चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन






यहां पर प्रतिबंधित रहेगा प्रवेश

शहर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती रैली को लेकर मुशीगंज मार्ग से जगंलरामनगर को जाने वाले मार्ग से स्टेडियम मोड के पास बैरीकेडिंग की गई है। यहां से स्टेडियम के अंदर सिर्फ अग्निवीर अभ्यर्थी व संबंधित अफसर ही अंदर प्रवेश करेंगे। जन सामान्य व अन्य के लिए स्टेडियम में प्रवेश वर्जित रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें