फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पत्नी के बाद घायल पति की भी मौत

Sat, 19 Oct 2024 02:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जायस के सरांय महेशा गांव में सपना व आदित्य की मौत के बाद गमगीन परिजन। 
विज्ञापन
जायस (अमेठी)। थाना क्षेत्र में टांडा-बांदा हाईवे पर मोजमगंज पुल के पास बृहस्पतिवार की देर रात हुए हादसे में पत्नी की मौत के बाद शुक्रवार सुबह उनके पति की भी रायबरेली जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जायस थाना क्षेत्र के पूरे उदवत मजरे सराय महेशा गांव निवासी आदित्य सोनकर अपनी पत्नी सपना (36) व 10 माह के बेटे आदि व चार साल की बेटी सुनैना के साथ कासिमपुर ससुराल से बृहस्पतिवार देर शाम बाइक से लौट रहे थे। थाना क्षेत्र के टांडा-बांदा हाईवे पर मोजमगंज पुल के पास इनकी बाइक में स्काॅर्पियों ने टक्कर मार दी थी। हादसे में रात को ही सपना की मौत हो गई थी, जबकि पति व दोनों बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। स्काॅर्पियो पलटने से उसमें सवार दंपती भी जख्मी हो गए थे।
विज्ञापन

घायल आदित्य व उनके दोनों बच्चों को फुरसतगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया था। वहां से आदित्य को रायबरेली जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जहां शुक्रवार सुबह उनकी भी मौत हो गई। यह सूचना गांव पहुंची तो कोहराम मच गया। सपना का गौरीगंज व आदित्य का रायबरेली में पोस्टमार्टम हुआ। बच्चों की हालत ठीक होने पर उन्हें गांव लाया गया। दंपती की मौत के बाद गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें