फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मेले में 2550 मरीजों का हुआ इलाज

Mon, 09 Jun 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के सभी 30 पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित हुआ, जिसमें 2550 मरीजों का परीक्षण कर इलाज किया गया। गंभीर मिले 27 मरीजों को सीएचसी रेफर किया गया। वहीं, मेले में आए आयुष्मान पात्रता सूची व 70 वर्ष आयु वर्ग के बुजुर्गों के 69 आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन



गौरीगंज सीएचसी के जेठू मवई स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. पीतांबर कनौजिया की मौजूदगी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगा। सुबह करीब 10:32 बजे मेले में चिकित्सक डॉ. राजीव कुमार, लैब सहायक अखिलेश तिवारी आदि मौजूद थे। वहीं, सीएचओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा व संगिनी मेले से नदारद दिखीं। उस समय तक मेले में करीब पांच मरीजों का इलाज और तीन मरीजों की जांच हुई थी।


मेले में इलाज कराने पहुंचीं बुजुर्ग कैलाशपति ने चिकित्सक को बताया कि साहब... सांस व कमजोरी की समस्या से परेशान हूं। चलने पर सांस फूल जाती है। बाहर से दवा ली थी, लेकिन आराम नहीं मिला। चिकित्सक ने भर्ती कर इलाज किया। साथ ही मौसम को ध्यान में रखते हुए संयमित खानपान की सलाह दी। मरीज गुड़िया ने बताया कि पांच दिनों से शरीर में दर्द के साथ हरारत लग रही है। बाहर से दवा ली लेकिन आराम नहीं मिला। चिकित्सक ने परीक्षण कराकर दवा दी। बताया कि बेटी अंशिका को दो दिन से पेट दर्द हो रहा था। आराम नहीं मिला तो आज यहां दिखाया है, चिकित्सक ने दवा दी है।
विज्ञापन



70 वर्षीय राजकली ने बताया कि साहब...बीपी की समस्या के साथ ही उन्हें घबराहट होती है। नींद नहीं आती, चिकित्सक ने बीपी जांच करने के बाद दवा देते हुए चिंतामुक्त होने की सलाह दी। वहीं जिले के अन्य पीएचसी पर आयोजित मेले में चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार कर उन्हें विभिन्न बीमारियों के प्रति सावधानी बरतने आदि को लेकर जागरूक किया। साथ ही मरीजों को लू (हीटवेव) से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें