फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 105 फीट ऊंचाई पर लहराया राष्ट्रध्वज

Sat, 25 May 2024 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
तिरंगे का सलामी देते जवान
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। त्रिसुंडी स्थित सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र के मुख्य प्रवेश द्वार गेट नंबर एक पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाया गया है। 105 फीट ऊंचे पोल पर तिरंगा लगाया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बतौर मुख्य अतिथि डीआईजी जीसी राजेंद्र प्रसाद पांडेय रहे। राष्ट्रध्वज लगाने के बाद जवानों, कार्मिकों व अधिकारियों ने सलामी देकर राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। डीआईजी ने उपस्थित लोगों से कहा की अयोध्या- प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित ग्रुप केंद्र के मुख्य प्रवेश द्वार पर राष्ट्रीय ध्वज लग जाने से केंद्र की एक अलग पहचान बनेगी। दूर दराज के हाईवे से गुजरने वाले आगंतुकों का राष्ट्रध्वज देखकर राष्ट्र के प्रति सम्मान बढ़ेगा। इस अवसर पर कमांडेंट अमित कुमार सिंह, उप कमांडेंट बीएल वर्मा, सहायक कमांडेंट रवि कुमार, सूबेदार मेजर शैलेंद्र कुमार, राजेश सिंह, अखिलेश पांडेय सहित जवान कार्मिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें