फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चिह्नित 370 क्षय रोगियों को लिया गोद

Tue, 02 Jan 2024 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय में क्षय रोग को किट वितरित करते जिला पंचायत अध्यक्ष व सीएमओ।
विज्ञापन
अमेठी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक सितंबर से 31 दिसंबर तक क्षय रोगियों का खोज अभियान चलाकर उन्हें चिह्नित किया गया। इस दौरान मिले कुल 370 क्षय रोगियों को जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने गोद लिया है।
विज्ञापन

मसाला फैक्टरी में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने चिह्नित क्षय रोगियों को मूंगफली, दलिया, गुड़, सोयाबीन, चने का राशन किट वितरित किया। उन्होंने कहा कि सेवा का संस्कार माता-पिता से मिला है। व्यापार के लाभांश से गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा का काम चलता रहेगा। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने क्षय रोगियों को आवश्यक जानकारी दी। इस मौके पर नगर पंचायत की चेयरमैन अंजू कसौंधन, पूर्व चेयरमैन चंद्रमा देवी, ईओ नागेंद्र बहादुर सिंह, सीएचसी के अधीक्षक डॉ. आलोक तिवारी, फूलचंद कसौंधन, हिमांशु अग्रहरि, हरिकेश श्रीवास्तव, वीरेंद्र यादव, संजय पाल सहित कई मौजूद रहे।


डेढ़ लाख रुपए की आर्थिक मदद

अमेठी। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने सोमवार को ब्लॉक भादर के सांगापुर मरूई निवासी अनीता यादव को जीएनएम की पढ़ाई के लिए 30 हजार रुपये की आर्थिक मदद की। ब्लॉक अमेठी के पूरव गांव निवासी किडनी पीड़ित बद्री विशाल मौर्य को 50 हजार रुपये, भेटुआ निवासी बीमार को 10 हजार रुपए और संग्रामपुर के बोझी निवासी कैंसर पीड़ित रामसमुझ वर्मा, कसारा कटरा निवासी कैंसर पीड़ित राम बहादुर यादव, भादर दुर्गापुर निवासी वर्षा कसौधन को कान के ऑपरेशन और बारामासी निवासी अनिल कुमार शर्मा को पैर की सर्जरी के लिए 15-15 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें